Munawar Faruqui Wife, Age ,Height, Gf, Family, Biography In Hndi

Munawar Faruqui Wife

Last Updated on September 12, 2022 by sahil mirza

                                                                                         Munawar Faruqui Wife

कभी ना कभी व्यक्ति के जीवन में उसका अच्छा समय और खराब समय दोनों आते हैं। जब व्यक्ति का अच्छा समय आता है। तो वह कितनी जल्दी बीत जाता है। उस व्यक्ति को भी नहीं पता चलता। लेकिन जब व्यक्ति का खराब समय आता है। उस समय को काटना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है। और अपने इरादों पर अडिग रहता है। तो खराब समय भी बीत जाता है। खराब समय की एक ही अच्छाई होती है। कि वह हमेशा नहीं रहता बीत जाता है। यह सब भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर सटीक बैठता है। जिन्होंने अपने जीवन में बहुत बुरा समय देखा है

 कौन है मुनव्वर फारुकी?(Who is Munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन, रैपर और शायर हैं। 27 फरवरी 2022 को लॉकअप रियलिटी शो आया । जिसमें मुनव्वर फारुकी प्रतियोगी बने इस शो में कुल 20 प्रतिभागी थे। 7 मई 2022 को मुनव्वर फारूकी इस शो के विजेता घोषित किए गए। और पायल रोहतगी दूसरे स्थान की विजेता बनी। लॉकअप शो के  विजेता बनने के बाद उनके फैंस ने पूरे भारत में इनका जोरों शोरों से इनका स्वागत किया।

 मुनव्वर फारुकी Wiki/Bio

नाम
 मुनव्वर फारुकी
पूरा नाम
 मुनव्वर इकबाल फारुकी
जन्म
 28 जनवरी 1992
आयु Age
 30 वर्ष 2022 तक
जन्म स्थान
 गुजरात, जूनागढ़
गृहनगर
 मुंबई डोंगरी
पेशा 
स्टैंड अप कॉमेडियन, youtuber, शायर और रैपर
नागरिकता 
भारतीय
धर्म
 इस्लाम
शारीरिक विशेषताएं  
ऊंचाई height
 5feet 9inch (172cm)
वजन weight
 65 kg
शीना chest
 38 inch
कमर waist 
32 inch
रंग
 गोरा
बालों का रंग
 काला
आंखों का रंग
 काला
परिवार
 
पिता का नाम
 इकबाल फारुकी (मृत्यु 2020)
मां का नाम
 ज्ञात नहीं
बहन
 3 शबाना फारूकी 2 बहनों का नाम ज्ञात नहीं
भाई
 कोई नहीं
शैक्षिक योग्यता और शैक्षिक संस्थान
 
शैक्षिक योग्यता
 स्नातक
विद्यालय 
गुजरात जूनागढ़ का स्थानी स्कूल

इसे भी पढ़े Rabeeca Khan Age, Height, Family, Boyfriend, Biography In Hindi

 मुनव्वर फारुकी जीवन परिचय(Munawar Faruqui biography)

 मुनव्वर फारूकी का जन्म 24 जनवरी 1992 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। इनका परिवार एक मुस्लिम परिवार है। जब इनका जन्म हुआ था। तब इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी। जब 2002 में गुजरात में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। तब उन दंगों का शिकार इनका पूरा परिवार भी हो गया था। गुजरात दंगों के बाद से इनका पूरा परिवार जूनागढ़ से मुंबई के डोंगरी में आकर रहने लगा। जब महज इनकी आयु मात्र 10 वर्ष थी।
 
फारूकी ने लॉकअप शो के दौरान कंगना राणावत को बताया। उन्होंने अपने जीवन में बहुत बुरे दिनों को देखा है। जब बह मात्र 16 वर्ष के थे। तब इनकी मां ने मात्र 3500 का कर्ज लिया था। जिसे बह चुका नहीं सकीं और उन्होंने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से फारूक की पूरी तरह से डिप्रेशन का शिकार हो गए। और उनके पूरे परिवार का बोझ छोटी सी आयु में उनके कंधों पर आ गया। घर का खर्च चलाने के लिए स्कूल से आने के बाद बर्तन की दुकान पर सेल्समैन का भी काम किया। और कुछ समय के लिए ग्राफिक्स डिजाइनर का भी काम किया। इनके पिता ने  कुछ समय के लिए ड्राइवर का काम किया और लंबी बीमारी के चलते 2020 में उनकी मृत्यु हो गई।
Munawar Faruqui gf nazila
Munawar Faruqui gf nazila

मुनव्वर फारुकी का परिवार(Munawar Faruqui family)

मुनव्वर फारूकी ने अपने जीवन में कैसे संघर्ष किया। और अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में हमेशा खुलकर बात की है। लेकिन अपने परिवार और परिवार के सदस्यों के बारे में कभी खुलकर कोई बात नहीं की है। इसीलिए इनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाना हमारे लिए बहुत कठिन था। लेकिन इनके परिवार की कुछ जानकारी आप सब के लिए साझा करते हैं। Munawar Faruqui Wife
 
उनके पिता का नाम इकबाल फारूकी था। जिन्होंने कुछ समय के लिए ड्राइवर का काम किया है। 2020 में जब पहली बार फारूकी का टिकट शो आने वाला था। तब इनके पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। जिसका यह बड़ा दुख हुआ। इनकी मां का नाम ज्ञात नहीं है। उनकी तीन बहने हैं इसमें की बड़ी बहन का नाम शबाना फारुकी है।
 
मुनव्वर फारुकी शिक्षा और योग्यता(Munawar Faruqui education and qualification)
मुनव्वर फारूकी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत गुजरात  जूनागढ़ के स्थानीय स्कूल से की। 2002 में गुजरात संप्रदाय के दंगों के बाद इनका पूरा परिवार मुंबई के डोंगरी में आकर रहने लगा के बाद फारुकी ने अपनी शिक्षा को जारी रखा। और मुंबई के स्कूल से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की और इसके साथ ही ग्राफिक्स डिजाइनर का कोर्स भी किया।

मुनव्वर फारुकी करियर(Munawar Faruqui career)

मुनव्वर फारूकी को लॉकअप शो के दौरान कंगना राणावत ने शब्दों के जादूगर के नाम से बुलाया। यह अपने द्वारा कहे हुए शब्दों को इतनी आसानी दूसरी ओर घुमा देते हैं। यह किसी को पता भी नहीं चलता। ज्यादातर फारुकी अपनी बात को शायराना अंदाज में कहना पसंद करते हैं। 
फारुकी को बचपन से ही स्टैंड अप कॉमेडी करना पसंद था। लेकिन स्टैंड अप कॉमेडी में इन्होंने अपने करियर को कभी नहीं देखा। 2017 में इन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में पता चला। फिर इन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी करना शुरू किया। Munawar Faruqui Wife
 
2020 में इनका पहला कॉमेडी वीडियो पॉलिटिक्स इन इंडिया के नाम से अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। जिस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद भी किया। इसके बाद 2020 मुंबई में इनका पहला टिकट शो था। लेकिन उसी दौरान उनके पिता की मृत्यु हो गई । पिता की मृत्यु होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी । और शो में भाग लिया। इनकी कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।  2020 में उन्होंने मार्च-अप्रैल तक अपने यूट्यूब चैनल पर दाऊद यमराज और औरत, डेथ बाथरूम, नवाब नेहरू और गुजरात जैसे कई वीडियो अपलोड किए। दाऊद यमराज और औरत जैसे वीडियो को अब तक 16 मिलियन से भी अधिक वार देखा जा चुका है। 2022 तक उनके यूट्यूब चैनल पर 3.44M सब्सक्राइबर हो चुके है। 2020 में इन्होंने अपना पहला आधिकारिक संगीत वीडियो जवाब लांच किया। 
 

मुनव्वर फारुकी लॉकअप शो के विजेता बने 

2022 भारत में पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंगना रनौत का लॉकअप एक रियालिटी शो आया। इसमें कुल 20 प्रतियोगी के साथ फारुकी भी इस शो के प्रतियोगी बने 8 मई 2022 को इस शो का मुनव्वर फारूकी को विजेता घोषित किया गया। शो के विजेता होने के बाद फारूकी के चाहने वालों  ने पूरे भारत में इनका जोरों शोरों से स्वागत किया। और इनके घर पर डोंगरी में कई सक्सेस पार्टी भी रखी गई। इसके बाद यह एक सेलिब्रिटी बन गए जिनको पूरे भारत में जाना जाने लगा।
munawar faruqui lock up winner
munawar faruqui lock up winner

 मुनव्वर फारुकी का विवाद (Munawar Faruqui controversy)

जब कोई व्यक्ति सफलता की सीढ़ी को चढ़ता है। तो दुनिया में उसके लाखों चाहने वालों के साथ साथ लाखों  नफरत करने वाले भी बन जाते हैं 
मुनव्वर फारुकी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया। मैं जब से इंटरनेट की दुनिया में आया हूं। तबसे मुझे लाखों लोग पसंद करते हैं। और कई लोग ऐसे भी हैं। जो मुझसे नफरत ही करते हैं। फारूकी पर स्टैंड अप कॉमेडी शो के दौरान हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाने का आरोप है लग चुका है। जिसके लिए यह एक बार जेल भी जा चुके हैं। Munawar Faruqui Wife
 
मुनव्वर फारुकी हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाने पर गए जेल।
1 जनवरी 2021 इंदौर में मुनव्वर फारूकी ने कॉमेडी शो के दौरान “मेरा पिया घर आया ओ राम जी” गाने को लेकर राम और सीता का मजाक बनाया। और भाजपा मंत्री अमित शाह का भी मजाक बनाया। जिससे इन पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा। भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने उन पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। और इंदौर थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जनवरी 2021 को मध्य प्रदेश पुलिस ने शो के दौरान फारुकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 1 महीने जेल काटने के बाद फारूकी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई। Munawar Faruqui Wife
 
हैदराबाद में मुनव्वर फारुकी के शो के दौरान बवाल
20 अगस्त 2022 को तेलंगाना हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का एक कॉमेडी शो होना था। लेकिन इससे पहले भाजपा विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर फारुकी को हैदराबाद में शो, न करने की धमकी दी। और पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी भी की। जिसके बाद से हैदराबाद के सभी मुसलमान रोड पर आ गए। भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। हैदराबाद पुलिस ने राजा सिंह को गिरफ्तार भी किया। लेकिन दूसरे दिन ही इनको जमानत भी दे दी गई।
 
20 अगस्त 2022 को तेलंगाना सरकार की सहयोग से मुनव्वर फारूकी का कड़ी सुरक्षा के बीच स्टैंड अप कॉमेडी शो भी हुआ।  शो खूब सफल हुआ। लाखों लोग फारूकी के शो देखने के लिए  पहुंचे। इसमें फारुकी ने बताया। कैसे हम अपनी जान जोखिम में डालकर हैदराबाद में शो करने के लिए आए हैं।
 
 
मुनव्वर फारुकी पत्नी और प्रेमिका(Munawar Faruqui wife and girlfriend)
मुनव्वर फारूकी ने निजी जीवन के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है। रियालिटी शो लॉकअप के दौरान इन्होंने कंगना रनौत को अपने निजी जीवन के बारे में कुछ बातें बताई थी। उन्होंने कहा मेरी शादी हो चुकी है। और मेरा एक बेटा भी है। लेकिन कुछ आपसी विवादों के चलते मैं पत्नी के साथ नहीं रहता हूं। और मेरी तलाक हो चुकी है। लेकिन फारूखी ने अपनी पत्नी का नाम नहीं बताया। और ना ही उनके बारे में कोई जानकारी दी।
munawar faruqui wife and child
munawar faruqui wife and child
 
इसी शो के दौरान इनकी सहयोगी कच्चा बदाम वाली लड़की अंजलि अरोड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप की खूब चर्चा हुई। शो के दौरान फारुकी अंजलि अरोड़ा के कंबल में उनको “आई लव यू” बोलते भी नजर आए । शो के विजेता होने के बाद फारुकी ने अंजलि अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को गलत बताते हुए कहा। हम सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। और हमारे बीच कुछ नहीं है। 
 
 इसके बाद इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नजीला के साथ फोटो अपलोड की नंजीला जो कि लॉकअप शो की एक प्रतिभागी थी। फारूकी ने बताया हम दोनों एक दूसरे को 1 साल से जानते हैं। और हम उन्हें डेट कर रहे हैं। Munawar Faruqui Wife
 मुनव्वर फारूकी की कुल संपत्ति(Munawar Faruqui net worth)
2022 में मुनव्वर फारूकी की कुल संपत्ति लगभग 2-3 करोड़ रुपए है। इनकी आय का मुख्य स्रोत यूट्यूब और स्टैंड अप कॉमेडी शो हैं। जो अपने हर स्टैंड अप कॉमेडी शो का 2 से 3 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
 
Spread the love