Dhirendra Krishna Shastri Age, Wife, Family Biography-जीवन परिचय

Dhirendra Krishna Shastri Age

Last Updated on August 22, 2023 by sahil mirza

Dhirendra Krishna Shastri Age

कौन है! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हनुमान को समर्पित एक हिंदी तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। और यह शास्त्री रामभद्राचार्य के शिष्य हैं। इन्हें रामचरितमानस और शिव पुराण के प्रचार के लिए जाना जाता है। यह छतरपुर के बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। और अपने कथा वाचन को सोशल मीडिया पर डालते हैं। जिसके चलते यह पूरे भारतवर्ष में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
 
शास्त्री हनुमानजी के भक्त हैं। और यह अपने ऊपर हनुमान जी की कृपा बताते हैं। और कहते हैं। मैं अपनी दिव्य शक्तियों से सभी शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पीड़ाओं को ठीक करता हूं। जिसके कारण इन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप भी लगा है। लेकिन उनके दरबार में आने वाले अनुयायियों को इन पर पूरा विश्वास है। और उनके अनुयायियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
 

Dhirendra Krishna Shastri biography-धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म छतरपुर, मध्य प्रदेश में 4 जुलाई 1996 को धीरेंद्र कृष्ण गर्ग के रूप में हुआ था। इन्हें बागेश्वर धाम सरकार और महाराज के नाम से भी जाना जाता है। छतरपुर जिले के एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। यह अपने माता पिता की दो संतानों में सबसे बड़े हैं। इनका पालन-पोषण हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनके पिता गांव के एक मंदिर में पुजारी के रूप में काम करते थे। जिसके चलते शास्त्री को अपने धर्म में अत्यधिक रुचि थी। वह बचपन से ही रामचरितमानस और शिव पुराण का अध्ययन क्या करते थे।
 
 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की Wiki / Bio

पूरा नाम  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गर्ग 
जन्मतिथि  4 जुलाई 1996
आयु  27 बर्ष (2023 तक)
जन्म स्थान  गढ़ा, मध्य प्रदेश
शहर  छतरपुर मध्य प्रदेश
धर्म  हिंदू
जाति  ब्राह्मण
भक्त  श्री बालाजी महाराज
गुरु  रामभद्राचार्य
भाषा  हिंदी, संस्कृत और बुंदेली
पेशा  कथावाचक
परिवार और रिश्ता   
पिता का नाम  राम कृपाल गर्ग
मां का नाम
 सरोज गर्ग
भाई- बहन
 भाई 1 शालिग्राम गर्ग (छोटे)
दादा का नाम
 भगवान दास गर्ग
शारीरिक माप
 
ऊंचाई
 5 फीट 8 इंच
वजन 
75 किग्रा
शरीर का रंग
 गोरा
बालों का रंग
 काला

Dhirendra Krishna Shastri Age

Family- परिवार

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम राम कृपाल गर्ग और मां का नाम सरोज गर्ग है। यह अपने माता-पिता के दो संतानों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई का नाम शालिग्राम गर्ग है।

उनके छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का शादी समारोह में दलित परिवार को डराने धमकाने का का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें बह तमंचा लहराते हुए नजर आ रहे थे। जिसके बाद से छतरपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार भी किया था।

बाबा बागेश्वर धाम सरकार का पालन पोषण एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जिससे यह बचपन से ही हिंदू संस्कृति से जुड़ गए। इनका बचपन अत्यंत गरीबी में बीता। उनके पिता के पास सिर्फ एक कच्चा मकान था। जिसमें इनका पूरा परिवार रहा करता था।

Dhirendra Krishna Shastri Age

dhirendra krishna shastri
dhirendra krishna shastri

इसे भी पढ़े   Akhilesh Yadav Biography | Akhilesh Yadav Wife ( हिंदी में )

Education- शिक्षा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शिक्षा को लेकर लोगों को अनेक मत है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की शिक्षा गंज गांव से ग्रहण की। और उसके बाद इन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट (B.A) की डिग्री हासिल की। लेकिन उनके गांव के कुछ लोग यह बताते हैं। कि इन्होंने सिर्फ आठवीं तक की पढ़ाई की है। बागेश्वर धाम सरकार अपने दिए एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की बह बैचलर ऑफ आर्ट (B.A) कर चुके हैं

 धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कैरियर

शास्त्री को बचपन से हिंदू ग्रंथों को को पढ़ने का अत्यधिक शौक था। ग्रंथ पढ़ने के बाद यह अपने गांव के लोगों को उनसे जुड़ी कहानियां को सुनाया करते थे। युवावस्था में उन्होंने शास्त्री रामभद्राचार्य को अपना गुरु माना। और अपने गुरु के बताए हुए मार्ग पर यह चलने लगे। शास्त्री ने रामचरितमानस,शिव पुराण और कई हिंदू ग्रंथो का अध्ययन किया। और रामचरितमानस और शिव पुराण के प्रचार के लिए उन्होंने प्रवचन देना शुरू किया। इससे इनकी प्रसिद्धि दिन प्रतिदिन बढ़ती गई।

शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हिंदू तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश बने। इनका दावा है। कि उनके अनुयायियों ने साधना के माध्यम से कुछ करिश्माई शक्तियां हासिल की हैं। जिससे वह बागेश्वर धाम में आने वाले सभी अनुयायियों के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कष्टों को ठीक कर सकते हैं।

 अंधविश्वास फैलाने और लोगों को मूर्ख बनाने का आरोप

5-13 जनवरी 2023 के बीच बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराष्ट्र के नागपुर में रामकथा का आयोजन कर रहे थे। तभी तर्कवादी श्याम मानव ने बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पाखंडी और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए। उन्हें सीधी चुनौती दे दी। और कहा अगर बाबा में  इतनी ही शक्तियां हैं। तो वह हमारे लोगों के बीच में आकर अपनी शक्तियां दिखाएं। या इस अंधविश्वास को फैलाना बंद करें। यह सुनते ही बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने अपनी कथा को स्थगित कर दिया और वहां से चले गए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्याम मानव को 21 जनवरी 2023 को जवाब दिया। कि अगर श्याम मानव को हमारी शक्तियां ही देखनी है। तो छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिव्य दरबार का आयोजन होने जा रहा है। उसमें बह आए और उनका टिकट भी हम अपनी ओर से करा कर देंगे। और उनका चैलेंज भी पूरा करेंगे।

लेकिन श्याम मानव ने छत्तीसगढ़ के दिव्य दरबार में जाने से इंकार कर दिया और कहा की वहां पर बाबा के लोग मौजूद होंगे और उनके सामने उनकी हकीकत लाना संभव नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अगर चैलेंज पूरा करना है। तो वह महाराष्ट्र के नागपुर में उनके 10 लोगों के समूह की मौजूदगी में पूरा करें।

अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने नागपुर पुलिस से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। कहा यह सिर्फ दिव्या दरबार की आड़ में जादू टोना और अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। दिव्या दरबार की आड़ में भोले भाले लोगों को ठगा और उनका शोषण किया जा रहा है। पुलिस ने इसकी जांच की और मीडिया के सामने बताया अंधविश्वास और काला जादू विरोधी अधिनियम (2013) के तहत  इन पर मुकदमा चलाने का कोई भी आधार नहीं पाया गया है।

 अन्य विवाद

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए दिन विवादों से घिरे रहते हैं। इसी बीच उन पर सरकारी भूमि हथियाने का भी आरोप लगा। जिसमें बताया गया शास्त्री का धाम एक सरकारी स्वामित्व वाले सामुदायिक भवन में है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गांव के लोगों ने यह भी आरोप लगाया। इनके साथ में काम करने वाले लोग यहां के जमीदारों पर जबरन भूमि बेचने का दबाब भी डालते हैं।

Dhirendra Krishna Shastri Age

bageshwar dham
bageshwar dham

इसे भी पढ़े Aam Aadmi Parti-Arvind Kejriwal Biography In Hindi(अरविन्द केजरीवाल जीवनी

हिंदू राष्ट्र की पहल

बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 23 जनवरी 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए सरकार से अनुरोध किया। और हमें अपना समर्थन दो हम हिंदू राष्ट्र देंगे नाम का नारा दिया। जिसके बाद से विवाद काफी बढ़ गया और ( एआईएम आईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा हिंदू राष्ट्र कैसे बनाया जा सकता है। इस देश में एक संविधान है। और देश संविधान से चलता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उटपटांग बयानों से नहीं चलता है।

इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट के वकील मनोज सम्राट ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मूर्ख तक बताया। कि यह मूर्ख है। जो मूर्खता की बात करते हैं। भारतीय भारतीय संविधान में भारत कोई भी धार्मिक राष्ट्र नहीं है। इसमें अनेक जाति और धर्म के लोग रहते हैं।

Net worth-कुल संपत्ति

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ है।


इसे भी पढ़े Age Of Ibrahim Ali Khan,Family,Hight,Biography, In Hindi(जीवन परिचय )

followus: Instagram

Spread the love