Yogi Adityanath Biography In Hindi (योगी आदित्य नाथ जीवन परिचय)

Yogi Adityanath Biography In Hindi

Last Updated on September 12, 2022 by sahil mirza

एक छोटा सा बच्चा उत्तराखंड की छोटी सी गली में से निकल कर। सांसारिक जीवन त्याग कर दुनियाबी मोह माया को छोड़कर कैसे बना योगी। इसके बाद राजनीत में आकर कैसे बना ! भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री।जी हां मैं बात कर रहा हूं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की।तो आइए जानते हैं योगी आदित्यनाथ की पूरी जीवन गाथा। Yogi Adityanath Biography In Hindi

योगी आदित्यनाथ का जन्म (Yogi Adityanath Birth)

योगी आदित्यनाथ के बचपन का नाम (अजय सिंह बिष्ट )है। इनका  जन्म 1 जून 1972 को उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव पंचूर में हुआ।
 
उत्तराखंड जो पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। सन 2000 में इसका विभाजन होके उत्तराखंड बना।
 
इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है। जो एक फॉरेस्ट रेंजर रहे चुके है। उनकी माता का नाम सावित्री देवी है । जो एक ग्रहणी है। ये 7 भाई बहन है।
 

योगी आदित्यनाथ Wiki / Bio  Yogi Adityanath Biography In Hindi

 नाम    योगी आदित्यनाथ
मूल नाम   
अजय सिंह बिष्ट
जन्म 
 5 जून 1972

आयु age 

50 वर्ष 2022 तक 
जन्म स्थान 
उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल जिला
सांसद बने    
1998 गोरखपुर
मुख्यमंत्री बने  उत्तर परदेश 19 मार्च 2017 – दूसरी बार अब तक 
मुख्यमंत्री बने  उत्तर परदेश 19 मार्च 2017 – दूसरी बार अब तक 
राजनितिक दल 
 भारतीय जनता पार्टी 
गुरु 
महंत अवैद्यनाथ
धर्म
 हिन्दू 
राष्ट्रीयता भारतीय 
परिवार 
 
पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट
माता का नाम   
सावित्री देवी
भाई बहन 

  3 भाई मानवेन्द्र सिंह बिष्ट , शैलेन्द्र सिंह बिष्ट , महेंद्र सिंह बिष्ट

3 बहन शशि देवी  2 का ज्ञात नहीं

शारीरिक विशेषताएं
 
ऊंचाई height 
5 feet 5 inch (166cm)
वजन weight 
 72 kg
छाती
 42 inch
कमर
 32 inch
Biceps 
16 inch
शैक्षिक योग्यता और शैक्षिक संस्थान
 
शैक्षिक योग्यता
  मैथमेटिक्स में स्नातक 
विद्यालय
  टिहरी के गजा स्कूल
विश्वविद्यालय  हेमवती नंदा बहुगुणा ग्रेवाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड
 
 

इसे भी पढ़े   Akhilesh Yadav Biography | Akhilesh Yadav Wife ( हिंदी में )

योगी आदित्यनाथ की शिक्षा (Yogi Adityanath  education)         Yogi Adityanath Biography In Hindi

योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत 1977 में टिहरी के गजा स्कूल में की। और इंटरमीडिएट की शिक्षा श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज 1989 में प्राप्त की।
 
 सन 1990  में ग्रेजुएशन की पढ़ाई उत्तराखंड के हेमवती नंदा बहुगुणा ग्रेवाल यूनिवर्सिटी  से की ।जहां से इन्होंने मैथमेटिक्स की डिग्री प्राप्ति की। और इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े। Yogi Adityanath Biography In Hindi

योगी आदित्यनाथ का परिवार (Yogi Adityanath  family) 

योगी आदित्यनाथ का परिवार एक संयुक्त परिवार है। के पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है। जोकि एक फॉरेस्ट रेंजर थे। इनकी माता का नाम सावित्री देवी है। जो एक ग्रहणी हैइनके 7 सात भाई बहन है। सात भाई बहनों में इनकी 3 बड़ी बहन और एक बड़ा भाई है। और दो भाई इनसे छोटे हैं।
उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट 20 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
 
 

अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने की कहानी

अजय सिंह बिष्ट यानी योगी आदित्यनाथ बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं। एक बार अपनी पढ़ाई के दौरान गोरखपुर मंदिर आए जहां उनकी मुलाकात गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से हुई। इसके बाद वह अपने गांव वापस चले आए
और इन्होंने मन ही मन मे सोच लिया था !
 
मुझे इस संसारी जीवन को छोड़कर एक सन्यासी का जीवन व्यतीत करना है। यह अपने पिता से कहकर आए ! कि मैं नौकरी के सिलसिले में गोरखपुर जा रहा हूं।
 
अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ से अपने सन्यासी बनने की इच्छा जाहिर की! और उनके गुरु ने इन्हें अपनी शरण में ले लिया। और यह शिक्षा ग्रहण करने लगे। सन 1994 में पूर्ण रूप से सन्यासी वन  गए । और एक सन्यासी का जीवन व्यतीत करने लगे।
 
 

इसे भी पढ़े Aam Aadmi Parti-Arvind Kejriwal Biography In Hindi(अरविन्द केजरीवाल जीवनी

इसके बाद उनके गुरु ने इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से बदलकर योगी आदित्यनाथ कर दिया। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में रहने लगे इसके बाद 12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के  महंत अवैद्यनाथ की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया

योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर
 महंत अवैद्यनाथ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद ! योगी आदित्यनाथ गुरु की सीट पर गोरखपुर1998 मे भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ा ! और भारी बहुमत से विजई हुए।
और 26 वर्ष की आयु में संसद पहुंचे यह अभी तक के सबसे कम उम्र के सांसद थे।
 
1998 से 2014 तक यह लगातार पांच बार के सांसद रह चुके हैं ।
 
इसी के साथ ही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का वर्चस्व बढ़ता जा रहा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हीं को उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा प्रचारक के रूप में उत्तर प्रदेश में उतार दिया।
और इन्हे भाजपा की तरफ से हेलीकॉप्टर भी दिया गया।
2017 विधानसभा चुनाव  
2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। भाजपा के पास उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का  चेहरा नहीं था।
19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक दल की बैठक हुई ! जिसमें योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया।
Yogi Adityanath Biography In Hindi
 
 

इसे भी पढ़े Indian Army Chief General Bipin Rawat Biography Hindi (बिपिन रावत जीवनी)

हिंदू युवा वाहिनी का गठन
सन 2002 में योगी आदित्यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू युवाओं के सामाजिक न्याय, आतंकवाद , सांस्कृतिक और लव जिहाद को  रोकना था।
विवाद
योगी आदित्यनाथ पर आए दिन विवादित बयान देने का आरोप लगता रहा है।
लव जिहाद पर इन्होन कहा था। अगर कोई मुस्लिम युवक किसी  हिंदू लड़की के साथ शादी करके मुस्लिम बनाता है। तो हम 100 तो मुस्लिम लड़कियों को हिंदू बनाएंगे।इसके साथ ही इन पर 1800  ईसाइयों के धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगा है।
 
7 सितंबर 2008 योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में एक जनसभा में जा रहे थे। तभी हमलावरों ने से घेर लिया और बल हमला कर दिया । जिसमें यह बाल बाल बचे थे।
 
मुस्लिम त्यौहार मोहर्रम के दौरान एक हिंदू की जान चली गई। और पुलिस प्रशासन ने युवक को गंभीर रूप से घायल बताया। और योगी आदित्यनाथ को उस जगह पर जाने से रोक दिया। पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर में कर्फ्यू लगाने के बाद ! भी यह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जगह पर पहुंच गए।
और पुलिस ने इन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के बाद शहर में तनाव बढ़ा और दंगे शुरू हो गए। यह दंगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में फैल गए।
Yogi Adityanath Biography In Hindi
 
सरकार की उपलब्धियां
2017 में योगी सरकार बनने के बाद सरकार की बहुत सारी  उपलब्धियां रही है ।
 
जिसमें  सबसे बड़ा काम उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठीक करना है।
और इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज और रायपुर गोरखपुर एम्स का संचालन कराया ।
 
और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर का निर्माण कराया।
 
पहली बार उत्तर प्रदेश के 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनवाए गए
 
पूर्वांचल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस ,गंगा एक्सप्रेस ,गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस ,बलिया लिंक एक्सप्रेस, भी अपने कार्यकाल में बनवाए।
और 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ का कर्ज भी माफ किया ।
योगी सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में किसानों बेरोजगारों और! भ्रष्टाचार के खिलाफ भी  बहुत सारे काम किए हैं।
योगी सरकार 2022
2022 में 403 सीटो में भाजपा को 255 सीटो पर विजयी हुई! और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्य नाथ की सरकार बनी !
 
Spread the love