सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर जो 2012 में आई थी। जिसका बजट मात्र 75 करोड रुपए था। और इसका बॉक्स ऑफिस अनुमानित कलेक्शन 330 करोड़ था। इस फिल्म की सफलता के बाद इस फिल्म का दूसरा 22 दिसंबर 2017 में आया जिसका बजट 120 करोड़ था। और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 570 करोड़ था। अभी इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद इसका तीसरा भाग टाइगर 3 के रूप में 10 नवंबर 2023 को आने वाला है। जिसका बजट 300 करोड रुपए है।
10 नवंबर 2023 को सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित एक भारतीय फिल्म है। यह यशराज बैनर के तहत बनी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा है। फिल्म की मुख्य भूमिका में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नज़र आने वाले हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है। कि अगली कड़ी के ही किरदार में नजर आने वाले है। वहीं इमरान हाशमी एक खलनायक किरदार निभाने वाले हैं।
टाइगर 3 फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है। कि अगली कड़ी की घटनाओं का अनुसरण करती है। यह सलमान खान की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है।
इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है। पहले यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट दीपावली के मौके पर 10 नवंबर 2023 को कर दी गई है।
अविनाश सिंह राठौड़ “टाइगर” के रूप में सलमान खान जो एक पूर्व रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। और जोया के रूप में कैटरीना कैफ जो एक पूर्व आईएसआई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। और इमरान हाशमी इस फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। और वहीं कुछ कलाकार एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है। की अपनी उसी भूमिका को दोहरा रहे हैं।
एक विशेष उपस्थिति में मेजर कबीर धालीवाल के रूप में रितिक रोशन भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। और इसके अलावा दो और बड़े अभिनेता इस फिल्म में कैमियो उपस्थित दर्ज करवा रहे हैं। जिसमें पठान के रूम में शाहरुख खान और और दूसरे जूनियर एनटीआर है।
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार टाइगर 3 में शाहरुख खान पठान के रूप में सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। मुंबई के यशराज स्टूडियो में फिल्म के लिए शाहरुख खान का एक्शन सीन की शूटिंग पूरी हो गई है।
इस फिल्म में अगर शाहरुख खान की एक्शन सीन की बात करे तो। इस सीन के लिए एक जेल का दृश्य दर्शाया गया है। जिसमें सलमान खान एक जेल में बंद है। और उन्हें जेल से भगाने के लिए पठान के रूप में शाहरुख खान मदद करते नजर आएंगे। इस एक्शन सीक्वेंस में यह दोनों इंडियन बॉडीबिल्डर लीजेंड वीरेंद्र सिंह घुमन और उनकी टीम से एक्शन सीक्वेंस में लड़ते नजर आएंगे।
यह दृश्य फिल्म का सबसे बड़ा एक्शन सीन होने वाला है। जो तकरीबन लगातार पूरे 20 मिनट का है।
Tiger 3 Budget And Reviews
क्या होगी टाइगर 3 फिल्म की कहानी?
सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 जो एक था टाइगर फिल्म कड़ी की तीसरी किस्त होगी। इस फिल्म में सलमान खान अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर की भूमिका निभा रहे हैं। जो एक पूर्व रॉ एजेंट है। और कैटरीना कैफ जोया की भूमिका निभा रही है। जो एक आईएसआई एजेंट है। इन दोनों का मुकाबला इमरान हाशमी के साथ होने वाला है। जो फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर और रोमांटिक फिल्म है।
टाइगर 3 के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q – टाइगर 3 फिल्म मुख्य कलाकार कौन है?
A – सलमान खान कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी
Q – टाइगर 3 का खलनायक कौन है?
A –इमरान हाशमी
Q – टाइगर 3 कब रिलीज हो रही है?
A –10 नवंबर 2023
Q – टाइगर 3 का निर्देशन किसने किया है?
A – मनीष शर्मा
Q – टाइगर 3 का संगीत निर्देशक कौन है?
A –फिल्म टाइगर 3 के लिए साउंड ट्रैक और बैकग्राउंड संगीत प्रीतम चक्रवर्ती, जूलियस पैकियम, अवलाद होसेन द्वारा किया गया है।